मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarnagar News: चरथावल। चरथावल थाना पुलिस ने सोलर प्लांट से केबल चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105 किलो तार बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई लुहारी रोड स्थित श्मशान के पास मुखबिर की सूचना पर की। गत 25 सितंबर को आरवीजी ग्रीन एनर्जी प्राइवेट लि. के सोलर प्लांट से डीसी सोलर केबल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान विपिन, गुड्डू, रषी और बबलू सभी चरथावल निवासी के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी प्लांट में ही मजदूरी व देखरेख का काम करते थे। वे रात के समय थोड़ा-थोड़ा केबल काटकर खेतों में छिपा देते थे और बाद में गैस सिलेंडर से प्लास्टिक जलाकर तांबा बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 39.3 किलो जला हुआ कॉपर और 65.7 कि...