Muzaffarnagar News: सोलर पैनल से चलने वाली मिनी ट्रक कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र
मुजफ्फर नगर, अगस्त 10 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। क्षेत्र के गांव भुम्मा निवासी शिवभक्त मनीष कुमार, शोकेन्द्र कुमार, बबलू प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, अवी प्रजापति, निखिल प्रजापति, आकाश प्रजापति, दीपक और नीटू ने सोलर पैनल से संचालित होने वाली मिनी ट्रक के रूप में कांवड़ को आकर्षक ढंग से तैयार किया है। सभी शिवभक्त तीन अगस्त को हरिद्वार से कांवड़ लेकर रवाना हुए थे। रविवार शाम जब यह कांवड़ मीरापुर पहुंची तो इसे देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। कांवड़ पर लगाए गए मिनी डीजे पर बज रहे शिवभजनों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। अनूठी तकनीक और आकर्षक स्वरूप में तैयार इस कांवड़ की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Hapur News: केसरिया रंग में रंगा सड़के, हर-हर-महादेव के जयघोष से शिवमय हुआ हापुड़ यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.