Muzaffarnagar News: सोने-चांदी के नकली जेवरात का आरोप लगा दुकान पर हंगामा
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मदीना चौक के समीप सर्राफ की दुकान पर ग्राहकों ने हंगामा किया। ग्राहकों का आरोप है कि सर्राफ व्यापारी ने उन्हें सोने के नाम पर तांबे व चांदी के नाम पर एल्युमिनियम के जेवरात दिए है। जेवरातों पर सोने की परत चढ़ाकर बेचा गया है। हंगामे की सूचना पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत किया। इमरान कालोनी निवासी नईम ने बताया कि उसने दुकान से कुछ समय पहले दस लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात लिए थे। बाद में जेवरातों की जांच मोती महल में कराई तो जांच में कुछ सोने के जेवरात तांबे व चांदी के जेवरात एल्युमिनियम के निकले। वही महिला ग्राहक जैनब ने बताया कि वह काफी समय से इसी दुकान से जेवरात खरीद रही है। उसने बताया कि उसने कुछ दिन पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.