Muzaffarnagar News: सोनाली नदी पर बांध और पुरकाजी तहसील बनाने की मांग को निकाली पैदल यात्रा
मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: पुरकाजी सोनाली नदी पर स्थायी बांध निर्माण कराने और पुरकाजी को तहसील का दर्जा देने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में हजारों किसानों ने विशाल पैदल मार्च निकाला। शेरपुर खादर से शुरू हुआ यह मार्च पुरकाजी कस्बे के रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुआ, जहां कस्बावासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किसानों का भव्य स्वागत किया।
पैदल मार्च का समापन पैदल मार्च के समापन पर किसानों ने एडीएम अनिरुद्ध प्रताप, एसडीएम शुभम श्रीवास्तव और सीओ सदर सुनील कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जनसभा को संबोधित करते हुए भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि खादर क्षेत्र के किसान वर्षों से सोनाली नदी की बाढ़ का दंश झेल रहे हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.