मुजफ्फर नगर, सितम्बर 22 -- Muzaffarnagar News: क्षेत्र के शेरपुर खादर में सोनाली नदी के कटाव वाले स्थानों का निरीक्षण ड्रेनेज विभाग के एसडीओ संजीव मलिक एवं जेई द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान नदी के कटाव से प्रभावित स्थानों पर पत्थर की पिचिंग कराने के लिए सर्वे किया गया। विभागीय अधिकारियों ने पिचिंग कार्य के लिए आश्वासन दिया। इन छह स्थानों पर पिचिंग होनी है। बिल्लाकी पुर, भदोला, धमात पट्टी, दद्दुपुर, फरकपुर, गांव पाँचली है। निरीक्षण के दौरान सरदार कक्का सिंह, सरदार जस्सा सिंह, दलेर सिंह, राजा सिंह, हैप्पी सिंह, लवप्रीत, राजा, मांगे सिंह, जसवीर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...