Muzaffarnagar News: सेवा संकल्प में रंगोली एवं चित्रकारी आकर्षण का केंद्र रही
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में गांव सिखेड़ा में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत 2047 की रंगोली एवं प्रभु श्री राम की मनमोहक चित्रकारी आकर्षण का केंद्र रही। मंदोड इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा कुमारी प्रिया द्वारा बनाई गई इन आकृतियों की अधिकारियों और ग्रामीणों नेसराहना की। एडीओ पंचायत धर्म सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और स्वच्छता का संकल्प दिलाना है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव को स्वच्छ, सुंदर और नशा मुक्त बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र सिंह, बीडीओ विशाखा, एडीओ पंचायत धर्म सिंह तथा ग्राम सचिव किरणपाल मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सौम्या ग्रुप ने प्रथम और शिक्षा ग्रुप ने द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.