Muzaffarnagar News: सेल्फ डिफेंस कैंप में छात्राओं को मिले आत्मरक्षा के गुर
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: नई मंडी स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज में इनर व्हील क्लब चैंबर द्वारा छात्राओं के लिए एक दिवसीय आत्मरक्षा जागरूकता एवं सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं करने के लिए सक्षम और निपुण बनाना था। कार्यक्रम में ताइक्वांडो प्रशिक्षक वेद प्रकाश शर्मा और अभिषेक शर्मा ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ छात्राओं को विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने संकट के समय बिना डरे साहस के साथ अपना बचाव करने के बेहद सरल और प्रभावी तरीके सिखाए। क्लब अध्यक्ष श्वेता गोयल ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बालिकाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना जगाती है। आज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.