मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: खतौली सेंट जॉन्स सोसाइटी के तत्वावधान में सेंट थॉमस स्कूल में 13वें अंतरविद्यालय सांस्कृतिक समारोह क्रेसेंडो का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक क्षमताओं को उचित मंच प्रदान करना है।कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा समारोह के अध्यक्ष मेरठ धर्मप्रांत के बिशप भास्कर जेसुराज की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा उपस्थित रहे। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि को विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्मृति चिह्न एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: 12वें इंटर स्कूल सांस्कृतिक एवं साहित्यिक...