Muzaffarnagar News: सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की छात्राओं का दबदबा, जीता प्रथम पुरस्कार
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 9 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। माउंट लिटरा जी स्कूल में आयोजित सहोदया इंटर-स्कूल साइंस एग्जीबिशन-2026 में सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विज्ञान शिक्षिका अलीशा के मार्गदर्शन में कक्षा 10वीं की अवनि खत्री और परिणीति चौधरी ने 'अर्थ एंड एनवायरनमेंट साइंस' श्रेणी में डिजास्टर मैनेजमेंट का वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 11वीं की सादिया राजपूत और अवनिका पायला ने कार्बन डाइऑक्साइड एब्जॉर्बर का मॉडल बनाकर निर्णायकों को प्रभावित किया। छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर प्रधानाचार्य सजी वर्गीस और सीनियर कोऑर्डिनेटर मुदस्सिम राजपूत ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.