Muzaffarnagar News: सेंट जेवियर्स में मनाया विश्व विद्यार्थी दिवस, विज्ञान प्रदर्शनी के विजेता सम्मानित
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 16 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कस्बे के सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में गुरुवार को 'विश्व विद्यार्थी दिवस' हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सजी वर्गीस ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रदर्शनी में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने शानदार विज्ञान प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाण-पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में आदित्य, गुरमीत, अभिजीत, मृत्युंजय, मेहंदी रज़ा, तनिष्क तोमर, करनाक्ष, शौर्य और उत्कृष्ट गणितज्ञ के रूप में कक्षा 12 के छात्र आदर्श शामिल रहे। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.