Muzaffarnagar News: सूरज के तीखे तेवर: आसमान से बरस रही आग
मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जनपद में भीषण गर्मी और सूरज के तीखे तेवरों ने आम जनजीवन को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। आसमान से बरसती आग और सुबह से ही चल रहे लू के थपेड़ों के कारण जिंदगी की रफ्तार थम सी गई है। दोपहर होते-होते तापमान का पारा इस कदर चढ़ रहा है कि मुख्य बाजारों और सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसर जाता है। लोग घरों और दफ्तरों में कैद रहने को मजबूर हैं। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच डॉक्टरों ने आमजन को सेहत का खास ख्याल रखने की सख्त हिदायत दी है। चिकित्सकों के मुताबिक, इस मौसम में जरा सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। गर्मी के इस प्रकोप के कारण जिला अस्पताल और निजी क्लीनिकों में डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त और हीट स्ट्रोक (लू लगना) के मरीजों की तादाद अचानक तेजी से बढ़ गई है।डॉक्टरों की सलाह: अस्पताल के वरिष्ठ चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.