मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव खरड़ निवासी बीमार ग्रामीण सूदखोर से इस कदर परेशान है कि उसने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आत्महत्या करने की चेतावनी दे दी। आरोप है कि उसने 17 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसके बदले वह अब तक 28 लाख रुपये से अधिक की रकम चुका चुका है। इसके बावजूद सूदखोर ने मिनी ट्रक कब्जे में कर रखा है। इस संबंध में फुगाना थाना प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि दोनों के बीच लंबे समय से लेनदेन का विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जितेंद्र पुत्र मुरारी का कहना है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा है। जिसके चलते अपना मिनी ट्रक गांव में ही खड़ा कर रखा था। आरोप है कि 29 मई को गांव के ही कुछ लोगों ने ट्रक जबरन अपने घेर में खड़ा कर लिया। जब उसने अपनी पत्नी कविता के ...