मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarnagar News: कस्बे की प्राचीन रामलीला मोहल्ला मिश्रान में आयोजित रामलीला में रविवार की रात मंचन के दौरान दिखाया गया कि रावण की बहन सुर्पणखा अपने विवाह का प्रस्ताव लेकर पंचवटी में राम के पास पहुंची। राम ने उसे लक्ष्मण के पास भेज दिया। लक्ष्मण के मना करने पर सुपर्णखा आग-बबूला हो जाती है। इस पर लक्ष्मण, श्रीराम के इशारे पर उसके नाक और कान काट देते हैं। इसके बाद वह अपने भाइयों खर और दूषण को मामले की जानकारी देती है। खर और दूषण अपनी बहन के साथ हुए अत्याचार का बदला लेने के लिए श्री राम और लक्ष्मण से युद्ध करते हैं दोनों के बीच भयंकर युद्ध होता है और श्रीराम दोनों का संहार करते हैं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: प्रभु श्रीराम ने ताड़का का किया बध पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने आरती कर लीला का समापन करा...