मुजफ्फर नगर, नवम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार शुक्रवार को सुरक्षित बचपन अभियान और बाल विवाह मुक्त भारत के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया। सुबह 10 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान महावीर चौक से प्रकाश चौक तक निकाली गई।इस रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदु सिद्धार्थ, पीएलवी गौरव मलिक, धनीराम, प्राधिकरण के कर्मचारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सचिव डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि आगामी 12 दिसंबर द्वितीय शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर, बाह्य न्यायालय बुढ़ाना, ग्राम न्यायालय जानसठ व खतौली तथा कलेक्ट...