Muzaffarnagar News: सुनार से दो लाख की रंगदारी मांगी, बेटे को जान से मारने की धमकी
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 6 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव जौला निवासी सुनार से अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम नहीं देने पर उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। गांव जौला निवासी ग्यासूद्दीन चौहान की गांव में सुनार की दुकान है। तहरीर के अनुसार, तीन सितंबर की रात करीब 10:45 बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उनसे दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर उनके बेटे की हत्या करने की धमकी दी गई। पीड़ित के अनुसार, फोन करने वाला नंबर विदेशी अथवा संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। धमकी के बाद से पीड़ित और उसके परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने हिम्मत जुटाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.