मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित वैष्णो देवी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास गंगोत्री तिवारी मृदुल महाराज ने कहा कि मनुष्य अक्सर सुख के दिनों में भगवान को भूल जाता है। यही कारण है कि कुंती ने भगवान से सदा दुख मांगा, ताकि ईश्वर का स्मरण बना रहे। कथा व्यास ने भीष्म पितामह का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि अगाध प्रेम रखने वालों पर भगवान अवश्य कृपा करते हैं। इच्छा-मृत्यु का वरदान पाए भीष्म पितामह की अंतिम इच्छा प्रभु दर्शन की थी, जिसे भगवान ने पूरा किया। जीवन का मुख्य सार यही है कि संसार की भागदौड़ के बीच भी परमात्मा का स्मरण निरंतर बना रहना चाहिए।कथा के दौरान सजाई गई राधा-कृष्ण की दिव्य झांकी ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर हरि मोहन गर्ग, छाया शर्मा, रश्मि अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, पू...