Muzaffarnagar News: सुख और दुख दोनों परिस्थितियों में बना रहे परमात्मा का स्मरण : गंगोत्री तिवारी
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर वसुंधरा रेजिडेंसी में आयोजित हो रही सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत कथा व्यास पूज्य गंगोत्री तिवारी मृदुल ने कुंती प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि अक्सर मनुष्य सुख के समय सबसे पहले भगवान को भूल जाता है और दुख आने पर उन्हें याद करता है, जबकि हमें सुख और दुख दोनों ही परिस्थितियों में परमात्मा का स्मरण बनाए रखना चाहिए। जिस परमपिता की कृपा से प्रतिदिन सूर्य का प्रकाश मिल रहा है और हमारी सांसें चल रही हैं, उसका विस्मरण अत्यंत चिंताजनक है।कथा को आगे बढ़ाते हुए व्यास जी ने कपिल-देवहूति संवाद का श्रवण कराया। उन्होंने कहा सत्संग ही वह एकमात्र मार्ग है, जिससे व्यक्ति परमात्मा की महिमा को जानकर जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति पा सकता है। चौरासी लाख योनियों में केवल मनुष्य योनि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.