Muzaffarnagar News: सीबीजी प्लांट को स्थानांतरित कराने की मांग उठाई
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: जानसठ । ढांसरी-जानसठ मार्ग पर स्थित सीबीजी प्लांट से फैल रहे प्रदूषण और यातायात की समस्याओं से आहत होकर राष्ट्रीय गुर्जर महासभा भारत के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी अक्षित प्रधान ने एसडीएम रश्मि लांबा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चौधरी रविन्द्र सिंह गुर्जर भी मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया कि प्लांट से निकलने वाला कचरा सड़क पर फैलने से आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। साथ ही ओवरलोड भारी ट्रकों को सड़क पर बेतरतीब खड़ा करने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। कार्यकर्ताओं ने जनहानि से पहले प्लांट को स्थानांतरित करने और जांच की मांग की, जिस पर एसडीएम ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.