Muzaffarnagar News: सीओ ने किया रामराज थाने का त्रैमासिक निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarnagar News: रामराज। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने मंगलवार को थाना रामराज का त्रैमासिक निरीक्षण किया। थाने पहुंचने पर उन्हें सलामी दी गई। सीओ ने मालखाना, अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर और सीसीटीएनएस कार्यालय के ऑनलाइन रिकॉर्ड्स का जायजा लिया। उन्होंने हवालात, परिसर की साफ-सफाई, मैस और मिशन शक्ति कार्यालय का निरीक्षण कर महिला शिकायतों के निस्तारण की स्थिति समीक्षा की। सीओ ने थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही को फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने, लंबित विवेचनाएं जल्द निपटाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.