Muzaffarnagar News: सीएमएस ने मांगा चिकित्सक से स्पष्टीकरण, मरीज मेरठ रेफर
मुजफ्फर नगर, जुलाई 23 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल में भर्ती लावारिस मरीजों के इलाज के नाम पर हो रही औपचारिकता और डॉक्टरों की संवेदनहीनता को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में 22 जुलाई को खबर के प्रकाशन के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने लावारिस मरीज की सुध लेते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे मेरठ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहीं इलाज करने वाले चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला अस्पताल में करीब 15 दिनों से अस्पताल के हड्डी रोग विभाग में भर्ती लावारिस मरीज की हालत इतनी बदतर हो गई थी कि उसके पैर में कीड़े पड़ गए थे। पैर से उठने वाली भयानक दुर्गंध के कारण बच्चा वार्ड समेत आसपास के अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों के तीमारदार बाहर भागने पर मजबूर हो गए थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.