मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: सिसौली। कस्बे में श्रीमद्भागवत प्रचार समिति द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्त जय जगन्नाथ के नारों के साथ भक्ति में लीन होकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किया व मुख्य अतिथि बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान रहे। गुरुवार को सिसौली कस्बे में हरे कृष्णा मंदिर से आरंभ हुई रथ यात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। समिति के विष्णु नारायण दास ने बताया कि भगवान जगन्नाथ की यह रथयात्रा उनके नगर भ्रमण की प्रतीक मानी जाती है, जिसे लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: 'भगवान जगन्नाथ बहन सुभद्रा की इच्छा पूरी करने बड़े भाई बलभद्र के साथ रथ पर सवार होकर...