मुजफ्फर नगर, जुलाई 28 -- Muzaffarnagar News: सिसौली। सिसौली स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल कालीसिंह मंदिर पर भवन का निर्माण होगा। पर्यटन विभाग द्वारा दी गई धनराशि एक करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से भव्य भवन का निर्माण होगा। यह भवन कालीसिंह मंदिर पर आयोजन के अलावा दूर दराज से आए लोगों के ठहरने के काम आएगा। इस भवन के निर्माण कार्य की आधारशिला सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल विधान मंडल के नेता बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री संजीव बालियान, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने संयुक्त रूप से रखी। जनमानस में यह विश्वास है कि बाबा काली सिंह के आशीर्वाद से अनेक लोगों के कष्ट दूर हुए, जिससे उनकी ख्याति दूर-दराज़ तक फैली हुई है। यह भी पढ़ें- कालिकन धाम में 1.47 करोड़ से बनेगा यात्री निवास भवन शुक्ल पक्ष के प्रत्येक रविवार को ल...