Muzaffarnagar News: सिविल लाइंस थाने में बहनों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 28 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जानकी सरस्वती शिशु मंदिर, गांधी कॉलोनी की बहनों और शिक्षिकाओं ने सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंचकर पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। आचार्य अशोक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे विद्यालय परिवार ने समाज की सुरक्षा में समर्पित पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। थाना स्टाफ ने विद्यालय परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आचार्या पूजा, मोनिका, अनीता, अवंतिका और कक्षा 7 व 8 की छात्राएं मौजूद रहीं। थाना प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों ने इस स्नेहपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: नगर थाना में रक्षाबंधन पर्व का हुआ आयोजन विद्यालय परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.