Muzaffarnagar News: सिविल जज ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। प्रभारी जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में सिविल जज (सी.डि.) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डा. सत्येन्द्र कुमार चौधरी ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह किशोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां निरुद्ध किशोरों को उनके संवैधानिक व विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया। डॉ. चौधरी ने किशोरों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता या समस्या के समाधान के लिए वे संस्था प्रभारी के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन दे सकते हैं, जिस पर त्वरित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.