Muzaffarnagar News: सिपाही को गोली मारने के मामले में 200 से अधिक अपराधियों से पूछताछ
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: तितावी क्षेत्र में लालूखेडी रजवाहे पटरी पर शनिवार को हेड कांस्टेबल को गोली मारने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की आठ टीमें लगातार कार्य कर रही है, लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक कोई महत्वपूर्ण सुराग नहीं लगा है। पुलिस की टीमें अभी तक 200 से अधिक अपराधियों को गांव-गांव जाकर सत्यापन कर चुकी है। शनिवार को तितावी क्षेत्र के जसोई चौकी क्षेत्र में स्मैक तस्करों की सूचना पर चेकिंग के लिए पुलिस पहुंची थी। हेड कांस्टेबल अजित कुमार ने गन्ने के खेत के बाहर खड़े एक नकाबपोश बदमाश को देखकर रुकने का इशारा किया तो वह गन्ने के खेत में घुस गया। हेड कांस्टेबल ने पीछा करते हुए बदमाश को पकड़ लिया। अपने साथी को छुड़ाने के लिए दूसरे बदमाश ने अजित कुमार को गोली मार दी। घटना में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.