मुजफ्फर नगर, सितम्बर 28 -- Muzaffarnagar News: ग्राम बसेड़ा स्थित पैलेस में सोमवार को सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद से अतिपिछड़े और महादलित समाज को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है। उनके सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान के लिए ही पार्टी का गठन हुआ है। उन्होंने बताया कि मिशन 2027 के तहत संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...