Muzaffarnagar News: सादपुर की बस्ती में घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने दी पलायन की चेतावनी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 27 -- Muzaffarnagar News: जानसठ गांव सादपुर में पिछले एक सप्ताह से दलित बस्ती के चारों ओर से पानी घुसा हुआ है। ग्रामीणों के घरों में गंदा पानी भरा हुआ है। बस्ती के बच्चों एवं बड़ों के पैरों में फोड़े फुंसियां हो गई है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन नहीं सुन रहा है। ग्रामीणों ने गांव से पलायन करने की चेतावनी देते हुए पानी की निकासी कराने की मांग की है।
पानी की समस्या पिछले दिनों क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र के गांव सादपुर में स्थित दलित बस्ती में गंदा पानी ग्रामीणों के घरों में भर गया है। ग्रामीण एवं छोटे-छोटे बच्चे गंदे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीण गांव में बीमारी फैलने को लेकर भयभीत नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन उनकी समस्या को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.