मुजफ्फर नगर, जुलाई 25 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वाले एक आरोपी को साढ़े तीन किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया है। शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शाहबुद्दीनपुर रोड भट्ठे से मिमलाना की ओर जाने वाले रास्ते से एक आरोपी शाहनजर निवासी कॉमन व्हील वाली गली, सरवट रोड थाना सिविल लाइन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने लगभग साढ़े तीन किलो डोडा बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का पूछताछ के बाद चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...