मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: कस्बे के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सोमवार को महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना मीरापुर से पहुंची एसआई ज्योति चौधरी और महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, साइबर बुलिंग, फर्जी कॉल तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। मौके पर प्रधानाचार्य डा. विकास कुमार, प्रवक्ता कल्पना वर्मा, कांस्टेबल परमवीर, कांस्टेबल योगेश, महिला कांस्टेबल सलोनी, शिक्षिका कविता कौशिक, रुचि जैन, शिक्षक अवनीश धीमान, अभिषेक गर्ग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...