Muzaffarnagar News: साइबर ठगों ने मजदूर के 40 हजार रुपये उड़ाए
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: छपार। कस्बा निवासी और पेशे से मजदूर फरमान के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये उड़ा लिए। खाते से पैसे कटने का संदेश मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए और वह तुरंत बैंक पहुंचा। पीड़ित फरमान ने बताया कि उसने न तो कोई लेन-देन किया था और न ही किसी से ओटीपी या बैंक विवरण साझा किया था। अचानक हुई इस ठगी से गरीब मजदूर के परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। घटना के बाद पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता होल्ड कराया और साइबर हेल्पलाइन के साथ संबंधित अधिकारियों को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.