मुजफ्फर नगर, अगस्त 25 -- Muzaffarnagar News: साइबर ठगों ने धोखाधड़ी से दो युवकों के खातों से हजारों रुपये निकाल लिए। पीडितों ने पुलिस से शिकायत की है। क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी सावन पुत्र शक्ति सिंह ने घटना के सम्बंध में तहरीर दी है, बताया कि गत 13 अगस्त को साइबर ठगों ने धोखाधड़ी करके उसके सैंट्रल बैंक अकाउंट से 64 हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए। घटना के 11 दिनों बाद भी पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध कोई कार्यवाही नही की है, जिससे वह परेशान हैं। इसके अलावा गांव खोजानगला निवासी जान आलम पुत्र शमशाद के खाते से भी अज्ञात आरोपियों ने धोखाधड़ी से 25 हजार रुपये उडा दिए हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: लोन दिलाने को खाता खुलवा साइबर ठगी के रुपये मंगाए पीडित ने पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...