Muzaffarnagar News: साइबर ठगी के शिकार युवक के 59 हजार वापस कराए
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 7 -- Muzaffarnagar News: जानसठ साइबर ठगी के शिकार सिखेड़ा क्षेत्र के युवक को पुलिस ने राहत दिलाते हुए ठगी गई 59 हजार रुपये की पूरी रकम वापस करा दी। साइबर हेल्प डेस्क टीम ने बैंक और संबंधित माध्यमों से कार्रवाई कर पीड़ित के खाते में धनराशि वापस कराई।ग्राम बहरादपुर निवासी रजत के साथ 30 अक्तूबर को 59 हजार रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद थाना सिखेड़ा की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित बैंक और अन्य माध्यमों से कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयासों से सात नवंबर को ठगी गई पूरी धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।यह कार्रवाई एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन, एसपी सिटी अमृत जैन के मार्गदर्शन, सीओ नई मंडी राजू कुमार साव के पर्यव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.