Muzaffarnagar News: सहपाठी का मजाक उड़ाने पर छात्रों में मारपीट
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 16 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर। कस्बे के एक इंटर कॉलेज में शिक्षक द्वारा एक छात्र को डांटे जाने के बाद सहपाठी द्वारा मजाक उड़ाने पर दो छात्रों के बीच तीखी झड़प और मारपीट हो गई। घटना से कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर छात्रों के परिजन भी कॉलेज पहुंच गए। आरोपी छात्र के व्यवहार से आहत पीड़ित छात्र की मां कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़ गईं। मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों छात्रों को थाने ले आई। थाने में परिजनों के बीच काफी देर चली वार्ता और समझौते के बाद मामला शांत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने दोनों छात्रों को परिजनों की सुपुर्दगी में सौंप दिया। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: दो छात्रों को साथियों ने घेरकर पीटा, जांच शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.