मुजफ्फर नगर, अगस्त 21 -- Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ब्लॉक पदाधिकारियों ने गांव तालड़ा मोड़ के पास सहकारी संघ लिमिटेड की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे और प्लाटिंग का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम रश्मि लाम्बा को ज्ञापन सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को दिए ज्ञापन में भाकियू (अ) के पदाधिकारियों ने बताया कि जानसठ कस्बे में तालड़ा मोड़ के पास, बिजलीघर के बराबर में सहकारी संघ की भूमि स्थित है। आरोप है कि कुछ लोग इस सरकारी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा रहे हैं और वहां प्लाटिंग की जा रही है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से इस मामले की तुरंत पैमाइश व जांच कराने और अवैध कब्जे व निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि एक...