Muzaffarnagar News: ससुराल में छत से गिरकर युवक की मौत
मुजफ्फर नगर, अगस्त 20 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव लुहसाना में ससुराल आए एक युवक की देर रात मकान की छत से गिरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना करीब एक बजे पुलिस को दी गई। सूचना पर हुसैनपुर चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक प्रमोद (35) पुत्र किशन शामली जिले के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव पंथपुरा का निवासी था। प्रमोद अपनी ससुराल गांव लुहसाना आया हुआ था। परिजनों के अनुसार, उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था। रात में वह मकान की छत पर सो रहा था। इसी दौरान नशे की हालत में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक के साले और अन्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.