Muzaffarnagar News: सवा घंटे की बारिश में चौतरफा जलभराव, घरों-दुकानों में घुसा पानी
मुजफ्फर नगर, अगस्त 19 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। मंगलवार की शाम करीब सवा घंटे की हुई करीब 45.6 मि.मी. मूसलाधार बारिश से शहर पूरी तरह से टापू बन गया। शिव चौक समेत कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। गंदगी से अटे शहर के नालों से पानी की निकासी नहीं हो पायी। नालों का गंदा पानी शहर के कई मार्केट और विभिन्न मोहल्लों में घरों के अंदर तक भर गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में चौतरफा पानी ही पानी भर गया। नालों से पानी की निकासी न होने के कारण मोहल्ला आबकारी, गणेश चौक, चुंगी नम्बर दो, खालापार, किदवईनगर, न्याजूपुरा, जनकपुरी, साकेत, नुमाईश कैंप आदि मोहल्लों में घरों के अंदर तक पानी भर गया। उधर, शहर के मुख्य मार्ग, सड़क भी कई घंटे तक पानी में डूबी रही। इस दौरान यातायात भी काफी प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.