मुजफ्फर नगर, अगस्त 30 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोहिया वाहिनी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी के स्वागत में एक आभार सभा का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की अध्यक्षता और मास्टर अल्ताफ के संचालन में हुए कार्यक्रम में सैकड़ों युवाओं ने नवमनोनीत जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।सपा के पूर्व सांसद कादिर राणा और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि सलमान त्यागी जैसे ऊर्जावान युवाओं को जिम्मेदारी मिलने से पार्टी युवाओं में और अधिक मजबूत पकड़ बनाएगी। राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और प्रदेश सचिव इलम सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सलमान त्यागी ने आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के विश्वास को मिशन 2027 को सफल बनाकर पूरा करेंगे। यह भी प...