Muzaffarnagar News: सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुजफ्फर नगर, नवम्बर 10 -- Muzaffarnagar News: मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में रविवार को जहरीले सांप के काटने से 10 वर्षीय बालक दीपांशु की मौत हो गई। दीपांशु घर के पास खेल रहा था, तभी खेतों से आए सांप ने उसे डस लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन पहले उसे झाड़-फूंक कराने के लिए एक ग्रामीण के पास ले गए। घंटों चले देसी इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर सोमवार सुबह उसे भोपा सीएचसी लाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दीपांशु (पुत्र पिंटू), मूल रूप से मेरठ के मवाना स्थित गांव तिगरी का निवासी था और सिकंदरपुर में अपने फूफा पूरण के घर रहकर चौथी कक्षा में पढ़ता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.