Muzaffarnagar News: सर्पदंश से दुधारू भैंस की मौत
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 12 -- Muzaffarnagar News: मोरना। गांव किशनपुर में सर्पदंश से भैंस की मौत हो गई। भैंस की मौत से मजदूर को लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़ित और ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी मयराज पुत्र मुस्तफा ने बताया कि शनिवार की शाम उसकी बहन शहनाज ने भैंस के आगे सांप को देखा तो शोर मचाया। सर्पदंश के कुछ देर बाद भैंस की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। भैंस की मौत से उसे लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीण फखरुद्दीन, वासीद, फिरोज, सलमान, जाबिद, राशिद, साकिब,आदिल आदि ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है। भोपा अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक कमल कुमार की टीम ने मृतक भैंस का पोस्टमार्टम किया। पीड़ित ने घटना की सूचना थाने पर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.