मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarnagar News: मीरापुर मीरापुर कस्बे के बाजार में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक रेस्टोरेंट में बैठे प्रेमी युगल को युवती के भाइयों ने पकड़ लिया। युवती के भाइयों ने युवक की बाइक की चॉबी छीन ली और सरेबाजार युवक-युवती को जमकर पीटा। युवक की बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

घटना की विस्तृत जानकारी शनिवार की शाम कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित एक रेस्टोरेंट में एक प्रेमी युगल बैठा हुआ था। इसी बीच युवती का भाई वहां पहुंच गया। बहन को युवक के साथ देखकर वह आगबबूला हो गया और युवक को पकड़ लिया। युवक से उसकी बाइक की चॉबी छीन ली और अपने भाइयों को वहां बुला लिया। युवती के भाइयों ने युवती को कई थप्पड़ जड़े और इसके बाद युवक को ब...