मुजफ्फर नगर, जुलाई 13 -- Muzaffarnagar News: मोरना ककरौली में जानसठ मार्ग पर रविवार को समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए मैंगो पार्टी का आयोजन किया। जिसमें सांसद, जिलाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन को अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।मुख्य अथिति सपा सांसद हरेन्द्र मलिक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश की सरकार ने हार से डरकर पंचायत चुनाव को टाल दिया है। अपनी गलत नीतियों के जाल में स्वयं सरकार फंस गई है। जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी फूट डालकर सामाजिक एकता को तोड़कर राजनीति करती है। सपा पीडीए के द्वारा समाज को जोड़ने का कार्य किया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पीडीए सम्मेलन में सपाइयों ने भाजपा की नीतियों पर साधा निशाना...