Muzaffarnagar News: सरकारी भूमि से पेड़ काटने का आरोप,जांच शुरू
मुजफ्फर नगर, जुलाई 17 -- Muzaffarnagar News: मोरना। गांव छछरौली में सरकारी भूमि से काटे गए तुन के पेड का मामला एसडीएम तक पहुंच गया है, एसडीएम ने क्षेत्रीय वन अधिकारी को जांच करने के आदेश दिए है। राजस्व व वन विभाग के द्वारा मामले की जांच की जा रही है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव छछरौली निवासी निशान्त कुमार ने बुधवार को एसडीएम जानसठ को दिए पत्र में बताया कि उनके खेत के पास वन विभाग की जमीन में तुन का बहुत बड़ा पुराना पेड़ खड़ा था, इसी भूमि के पास कब्रिस्तान भी है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने निजी इस्तेमाल के लिए इस पेड़ को कटवाया है। पेड काटने की सूचना पर उप निरीक्षक पिंटू चौधरी पहुंचे लेकिन उन्होंने वन विभाग की ओर से कार्रवाई करने की बात कही। वही, एसडीएम जानसठ रश्मि लांबा ने क्षेत्रीय वन अधिकारी मोरना को जांच करने के आदेश दिए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.