Muzaffarnagar News: सरकारी भूमि पर मकान का निर्माण करने का आरोप
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 2 -- Muzaffarnagar News: जानसठ। गांव खेड़ा चौंगावा निवासी मोनू कुमार पुत्र विजेन्द्र ने एसडीएम रश्मि लांबा को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव खेड़ा चौगांवा में राजस्व अभिलेखो में सरकारी भूमि है। आरोप है कि गांव के रहने वाले व्यक्ति ने मकान का निर्माण कर लिया था। जिसमें वह रह रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से अनेक बार की गई। आरोप है कि लेखपाल ने मिलीभगत करके निर्माण नहीं हटवाया है। शिकायकर्ता ने एसडीएम से सरकारी जमीन में अवैध कब्जे द्वारा बने मकान को हटवाए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.