मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 22 -- Muzaffarnagar News: वाहन पार्किंग समेत कई ठेकों की नीलामी न होने के कारण नगर पालिका को पिछले दो साल से राजस्व की हानि हो रही है। नगर पालिका ने ई टेंडर की व्यवस्था को खत्म करते हुए 15 अक्टूबर को आठ ठेकों की खुली बोली की प्रक्रिया अपनाई है। इस दौरान रिक्शा, रेहडे आदि से लाईसेंस शुल्क वसूली के ठेके की करीब 1.60 लाख रुपये में नीलामी हुई है। शेष सात ठेकों की सरकारी बोली अधिक होने के कारण किसी भी ठेकेदार के द्वारा कोई प्रतिभाग नहीं किया गया। तत्कालीन ईओ डा. प्रज्ञा सिंह के कार्यकाल में वाहन पार्किंग आदि आठ ठेकों की नीलामी के लिए ई टेंडर व्यवस्था शुरू की गई थी। शासन ने भी ठेकों की नीलामी कराने के लिए ई टेंडर व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन नगर पालिका में पिछले दो सालों में किसी भी ठेकेदार के द्वारा ठेकों की नी...