Muzaffarnagar News: सम्भालेहड़ा में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव
मुजफ्फर नगर, जुलाई 21 -- Muzaffarnagar News: क्षेत्र के गांव सम्भालेहड़ा में एक ही समुदाय की कुरैशी व शेख बिरादरी के दो पक्षों में मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट व पथराव हो गया। मारपीट व पथराव में दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए।मौके पर पहुँची पुलिस ने हल्का बलप्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा और कई लोगो को हिरासत में ले लिया। सोमवार की दोपहर सम्भालेहड़ा गांव में मुस्लिम समुदाय के हुमायूं सिद्दीकी व इरशाद कुरैशी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय तो लोगो ने मामले का बीच बचाव करा दिया था।, किन्तु दोपहर करीब 3 बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए तथा एक दूसरे के साथ मारपीट शुरू कर दी,कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि छतों पर चढ़कर ईंट पत्थरों से पथराव शुरू कर दिया। पथराव से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सम्भालेहड़ा चौकी इंचार्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.