मुजफ्फर नगर, अगस्त 17 -- Muzaffarnagar News: जनपद की चार तहसील सदर, बुढ़ाना, खतौली व जानसठ में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चारों तहसीलों में अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया तथा शेष शिकायतों का अधिनस्थ अधिकारियों को त्वरित निस्तारण किए जाने के आदेश दिए। जनपद की चारों तहसीलों में कुल 107 शिकायतें आई, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बुढ़ाना। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में तहसील बुढ़ाना सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: संपूर्ण समाधान दिवस में 94 शिकायतें, 12 का मौके पर निस्तारणबुढ़ाना में समाधान दिवस इस दौरान विद्युत, भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस प्रशासन से जुड़ी कुल 33 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमे...