Muzaffarnagar News: समय के सदुपयोग से मिलती है जीवन में उन्नति : आचार्य अभिषेक
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव लुहसाना के सीताराम मंदिर में श्री राकेश दास के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् देवीभागवत कथा के अष्टम दिवस कथा व्यास आचार्य अभिषेक शुक्ल ने श्रद्धालुओं को समय के सदुपयोग का महत्व बताया। चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य ने कहा कि समय का सदुपयोग व्यक्ति को जीवन में उन्नति की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि प्रातः जागरण से लेकर रात्रि शयन तक व्यक्ति को प्रत्येक क्षण का उपयोग विवेक के साथ करना चाहिए। भगवच्चर्चा, नामस्मरण और स्वाध्याय में बिताया गया समय जीवन का सबसे भाग्यशाली समय होता है। उन्होंने कहा कि समय एक बार निकल जाने के बाद वापस नहीं आता, इसलिए इसके महत्व को समझते हुए प्रत्येक क्षण को सार्थक बनाना चाहिए। आचार्य अभिषेक ने कहा कि किसी व्यक्ति के दोष देखकर उससे घृणा नहीं करनी चाहिए, बल्कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.