Muzaffarnagar News: सभासद से अभद्रता का आरोप, तालाबंदी की दी चेतावनी
मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 27 -- Muzaffarnagar News: नगर पंचायत में एक क्लर्क द्वारा भाजपा सभासद के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सभासदों ने एसडीएम रश्मि लांबा और चेयरमैन डॉ. आबिद हुसैन को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वार्ड 14 के सभासद गौरव भटनागर का आरोप है कि 25 अक्टूबर की रात एक विवाह समारोह में क्लर्क सचिन कुमार ने शराब के नशे में उनके साथ अभद्रता की। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया कि सचिन की नियुक्ति सफाई कर्मचारी के पद पर हुई थी, लेकिन कागजों में हेरफेर कर उसने क्लर्क का पद हासिल कर लिया।सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन में क्लर्क को नहीं हटाया गया, तो वे कार्यालय में तालाबंदी करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में गौरव भटनागर, विकास गुप्ता, अंकित संगल, सुभाष चौधरी, सतपाल प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.