मुजफ्फर नगर, जुलाई 18 -- Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। सरदार बल्लभ भाई पटेल यूनिवर्सिटी द्वारा इफको के माध्यम से बुढ़ाना के ग्राम सफीपुर में एक दिवसीय निशुल्क पशु स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सकों ने पशुओं का गर्भ परीक्षण , चिकित्सा, स्टूल टेस्टिंग के साथ ही पशुओं को किरमिनाशक दवा व मिनरल मिक्सचर दिए गए। कृषि विवि के कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने कहा कि किसान और पशुपालक विश्वविद्यालय की प्राथमिकता हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान के लिए विभाग की टीमों का गठन किया जा चुका है। परियोजना प्रभारी प्रो. अमित वर्मा ने बताया पिछले वर्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में खुरपका-मुंहपका, गलघोटू तथा अन्य संक्रामक रोगों के कारण पशुओं की मृत्यु एव...