Muzaffarnagar News: सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका, तो सड़क पर धरने पर बैठ गए
मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- Muzaffarnagar News: बुढ़ाना। गांव खरड़ में 80 वर्षीय जयसिंह कश्यप हत्याकांड को लेकर मंगलवार को सियासत गरमा गई। पीड़ित परिवार से मिलने गांव खरड़ जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने कस्बा चौकी के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पुलिस ने प्रतिनिधिमंडल को पीड़ित परिवार से डाक बंगले पर ही मिलने को कहा। इससे नाराज सपाई पैदल नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े और सड़क पर धरना देकर बैठ गए। बाद में डाक बंगले पर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भेजा गया एक लाख रुपये का चेक मृतक के बेटे को सौंपा। सपा नेताओं ने कहा कि पार्टी दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से हत्याकांड में फरार चल रहे शेष दो आरोपियों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.